दिल्ली में हुए धमाके और जीएमसी अनंतनाग में एक डॉक्टर के लॉकर से AK-47 राइफल मिलने के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अनंतनाग पुलिस ने अस्पताल प्रशासन के साथ मिलकर जीएमसी अस्पताल में कर्मचारियों और डॉक्टरों के लॉकरों की जांच की, ताकि किसी भी अनसुलझे या संदिग्ध लॉकर की पहचान की जा सके।