फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी के खड़गाला में ट्रैक्टर हादसा, नाबालिग की मौत, चालक और एक बच्चा घायल

राजोरी ज़िले की कालाकोट सब डिवीज़न के खड़गाला क्षेत्र मे शनिवार को एक ट्रेक्टर ट्राली के सड़क हादसे मे एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजोेरी के खड़गाला-कालाकोट मार्ग पर ट्रैक्टर मे सवार हो कर दो बच्चे कहीं जा रहे थे कि रास्ते मे एक मोड़ मे ट्रेक्टर हादसे का शिकार हुआ और सड़क से नीचे खायी मे जा गिरा। इस हादसे में एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि चालक सहित 2 लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान मोहम्मद अबरार पुत्र मोहम्मद बशीर निवासी कालाकोट के रूप में हुई है। हादसे में घायल चालक और एक अन्य नाबालिग घायल तोयब अली और बशीर अहमद को उपचार के लिए कालाकोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें