राजोरी में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के दौरान मलिक मार्केट से लापता हुए दो युवकों में से विकास अहमद का शव सोमवार सुबह सलानी क्षेत्र से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी राजोरी भेज दिया है, जबकि दूसरे लापता युवक की तलाश के लिए पुलिस, एसडीआरएफ और बचाव दल का अभियान जारी है।