राजोरी में दूध के रबर जैसा बनने की घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने रविवार को बाजारों में विशेष जांच अभियान चलाया और दूध, दही, पनीर समेत डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की। विभाग ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए और मिलावट पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।