मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राजोरी दौरे के दौरान कहा कि सीमा वर्ती क्षेत्रों की खराब सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए वे जल्द ही दिल्ली जाकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। उन्होंने सीमा क्षेत्रों में बंकर निर्माण जारी रहने की बात कही और वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज एडमिशन विवाद पर स्पष्ट किया कि सभी प्रवेश मेरिट के आधार पर हुए हैं और बीजेपी बेवजह इसे मुद्दा बना रही है।