ईद मिलाद-उन-नबी (पैगंबर मुहम्मद साहब के जन्मदिवस) की पूर्व संध्या पर राजोरी मे मे जगह-जगह रैलियां निकाली गई। इन रैलियों का उद्देश्य शांति और सद्भाव का संदेश देना था और पैगंबर के बताये मार्ग पर चलने के लिए लोगो को प्रेरित करना था। इस दिन प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करके सुरक्षा का संदेश दिया, जबकि मुस्लिम समुदाय के लोग शांतिपूर्ण बाइक या वाहन रैली निकालते नज़र आए, जिसमें वे कौमी एकता के नारे लगाते हुए प्रमुख मार्गों से गुजरे। वरिष्ठ समाज सेवी ताजीम डार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुस्लिम समुदाय के लोग शहरों में वाहन या बाइक रैली निकालते हैं, जिसमें वे पैगंबर की शिक्षाओं का पालन करने और शांति व भाईचारा बनाए रखने का संदेश देते हैं।