फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में निकला भव्य जुलूस, ईदगाह मैदान में दी गई भाईचारे की सीख

सीमावर्ती जिले राजोरी में इस्लाम धर्म के पावन पर्व ईद मिलाद के अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस में भाग लिया। जुलूस की शकल में लोग राजोरी पहुंचे। शहर के पलमा, नगरोटा, बडून, ढांगरी, फतेहपुर, चौधरीनड़ आदि इलाकों से लोग शहर के ईदगाह मैदान पहुंचे। हाथों में धार्मिक झंडे लिए और धार्मिक नारेबाजी करते हुए लोग ईदगाह में जमा होने लगे। इसी बीच शहर की तालाब वासली मस्जिद से मुख्य जुलूस भी शहर के मुख्य बाजार से होते हुए ईदगाह मैदान पहुंचा। ईदगाह मैदान में मौलानाओं ने जनसभा को संबोधित करते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद के जीवन पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें