कठुआ के माही चक इलाके में उज्ह नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से 6 महिलाओं और एक बच्चे समेत 7 लोग नदी के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी सातों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।