कठुआ के गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों और स्टाफ ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना और नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश लिया। स्कूल के प्रिंसिपल जितेंद्र सेठी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करते हैं।