28 जून 1984 को त्रिपुरा के रजवाड़ी इलाके में आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए नायक वकील सिंह जसरोटिया ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनके बलिदान दिवस पर वार्ड-18 स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस, सीआरपीएफ के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे और शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके साहस और बलिदान को याद करते हुए देश सेवा के प्रति उनकी अमर भूमिका को नमन किया।