जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में ओलावृष्टि, बारिश और भूस्खलन के कारण अचानक बाढ़ आ गई, जिससे 40 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 100 से अधिक लोगों को बचाया गया है। इस आपदा में तीन लोगों की मौत हो गई। उधमपुर से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर बताया कि बीती रात रामबन क्षेत्र में भारी ओलों की बारिश, तेज हवाएं चलीं और कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ था। इस प्राकृतिक आपदा से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।