फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म में भावनाओं के साथ निकले आंसू वास्तविक थे : पूर्णिमा

अमर उजाला ब्यूरो झांसी। अमर उजाला की ओर से सोमवार को आयोजित कार्यक्रम ‘सनातन अंश’ में शामिल होने झांसी आए फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकारों ने अपने अनुभव साझा किए। अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ का हिस्सा बनने को गौरवपूर्ण अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि शायद हनुमानजी और बाबाजी ने ही उन्हें इस भूमिका के लिए चुना। फिल्म में उनकी भावनाएं और आंसू वास्तविक थे। दृश्यों के अनुरूप भावनाएं स्वाभाविक रूप से सामने आईं। यह किसी भी कलाकार के लिए बड़ी बात है। पूर्णिमा ने बताया कि वह पिछले दस वर्षों से टीवी कार्यक्रमों और रंगमंच से जुड़ी हैं। उन्हें चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाना पसंद है। उन्होंने एक टीवी कार्यक्रम में सीधी-सादी लड़की, तो दूसरे में चुलबुली लड़की का किरदार निभाया। उनके मुताबिक, सच्चा कलाकार वही है, जो अपने किरदार में पूरी तरह ढल जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें