फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी पहनकर अपराध करने वाला सामान्य अपराधी से ज्यादा खतरनाक : आईजी

अमर उजाला ब्यूरो झांसी। वर्दी पहनकर अपराध करने वाला सामान्य अपराधी से ज्यादा खतरनाक होता है। पुलिस की वर्दी और अधिकार का दुरुपयोग करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। यह बात आईजी आकाश कुलहरि ने अमर उजाला से खास बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि अपराध में पुलिसकर्मी की संलिप्तता सामने आने पर केवल निलंबन को कार्रवाई नहीं माना जाना चाहिए। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि स्पष्ट संदेश जाए। उन्होंने कहा कि कुछ पुलिसकर्मियों की वजह से ईमानदारी से काम करने वाले पुलिसकर्मियों की मेहनत और छवि प्रभावित होती है। आईजी ने बताया कि ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले में पकड़े गए कांस्टेबल रजत के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की तैयारी है। जिस गैंग के साथ उसके शामिल होने की बात सामने आई है, उसमें उसका नाम शामिल किया जाएगा। कोतवाली में हुई लूट के मामले में भी पुलिसकर्मियों की भूमिका की सख्ती से जांच कराई जाएगी। जांच में जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें