Zubeen Garg Death News: सिंगर जुबीन गर्ग की मौत को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, सिंगर के एक बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने नया खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शेखर ज्योति गोस्वामी ने जांच एजेंसियों को बताया है कि जुबीन गर्ग को जहर दिया गया। शेखर ज्योति गोस्वामी ने अपने बयान में जुबीन गर्ग के शो के आयोजक श्यामकानु महंत और मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बैंडमेट ने आरोप लगाया है कि जुबीन गर्ग को सिंगापुर में जहर दिया गया था। शेखर ज्योति गोस्वामी ने एसआईटी को दिए गए अपने बयान में कहा कि जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और शो के आयोजन श्यामकानु महंत ने सिंगर को जहर दिया। साथ ही इस साजिश को छिपाने के लिए जानबूझकर एक विदेशी जगह को चुना।