दिल्ली में लू व गर्मी का सितम अभी थमने नहीं वाला है। बुधवार को भी आसमान से आग बरसेगी और लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल रहेगा। मौसम विभाग ने गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर सतह पर तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटा रहेगी और कभी-कभी झोंके 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।