बरेली जिला अस्पताल में दवा लेने आई सास-बहू को अंजान युवक नशीली गोली खिलाकर लूट का शिकार बना लिया। 27 साल की आरती अपनी सास के साथ दयावती जिला अस्पताल में इलाज कराने आई थी। आरती गर्भवती है उसे टीका लगवाना था और सास की आंखों में दवा दिलवानी थी। दोनों अस्पताल पहुंचे ही थे कि ओपीडी के सामने एक अनजान युवक ने झांसे में लाकर उसे नशीली गोली खिला दी और बेहोश होने के बाद जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना के बाद पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पीड़ित बरादरी थाना के जगपुर नवादा की रहनेवाली हैं।