फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Online Gaming Apps में फंसे आपके Paise वापस मिलेंगे या नहीं? | Online Gaming Bill | Amit Shah

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sun, 24 Aug 2025 10:36 AM IST


भारत सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 संसद में पास कर दिया है। इस बिल के पास होने के बाद ड्रीम स्पोर्ट्स, गेम्सक्राफ्ट, मोबाइल प्रीमियर लीग (एमपीएल) और जूपी जैसे मनी गेमिंग एप्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर मनी गेमिंग खेलों पर रोक लगा दी है। इस बिल के पास होने के बाद उन सभी गेमिंग खेलों पर प्रतिबंध लग चुका है, जहां लोग वित्तीय लाभ की उम्मीद में पैसे देकर गेम खेलते हैं। इस बिल ने अधिकारियों को किसी भी परिसर की जांच करने और किसी भी शख्स को बिना वारंट के गिरफ्तार करने का भी अधिकार दिया है। ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 में इस बात का स्पष्ट जिक्र किया गया है कि कोई ऐसा एप जिसमें व्यक्ति पैसे लगाकर जीत की उम्मीद करता है तो उसे गैर कानूनी माना जाएगा। सरकार के इस फैसले का एक बड़ा असर कई गेमिंग एप्स पर सीधे तौर पर देखने को मिल रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें