फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election: क्या उत्तर प्रदेश में समय से पहले होंगे विधानसभा चुनाव? इस बड़े फैक्टर से बदल गया पूरा खेल

Tue, 02 Jun 2026 12:07 PM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

केंद्र सरकार ने लंबे समय से लंबित जनगणना प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी तेज कर दी है। जनगणना देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक कवायद मानी जाती है, जिसमें लाखों कर्मचारियों और अधिकारियों की जरूरत पड़ती है। घर-घर जाकर लोगों का डेटा जुटाना, दस्तावेजों का सत्यापन करना और पूरी प्रक्रिया की निगरानी करना आसान काम नहीं होता। ऐसे में यदि इसी दौरान उत्तर प्रदेश जैसे देश के सबसे बड़े राज्य में विधानसभा चुनाव भी कराने पड़ जाएं, तो प्रशासनिक मशीनरी पर भारी दबाव पड़ सकता है।

यही वजह है कि राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि चुनाव आयोग समय से पहले चुनाव कराने के विकल्प पर विचार कर सकता है। माना जा रहा है कि यदि फरवरी-मार्च 2027 में जनगणना का बड़ा चरण चलता है, तो चुनावी तैयारियों और मतदान प्रक्रिया का संचालन करने के लिए पर्याप्त प्रशासनिक संसाधन जुटाना चुनौती बन सकता है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें