अमेरिका (America) में एक बार फिर राजनीति और कॉरपोरेट के टकराव ने सुर्खियां बटोरी हैं। इस बार केंद्र में हैं – अरबपति उद्योगपति और टेस्ला (Tesla) के मालिक एलन मस्क (Elon musk) और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Donald Trump)। मस्क ने हाल ही में एक चौंकाने वाला बयान देकर राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन नहीं किया होता, तो ट्रंप 2024 का राष्ट्रपति चुनाव (USA Election) हार जाते।