कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम्’ गायन के दौरान सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के बातचीत व इशारे करने का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर ‘वंदे मातरम्’ के प्रति कथित नफरत का आरोप लगाया। वहीं, आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर मुद्दाविहीन राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का बचाव किया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सफाई दी कि गीत रोकने की कोई कोशिश नहीं हुई और सोनिया गांधी केवल खड़गे के लिए कुर्सी मंगवाने की बात कर रही थीं।