विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह भगवान श्री कृष्ण और हनुमान को दुनिया का सबसे बड़ा 'डिप्लोमेट' बताते हुए नज़र आ रहा हैं। जयशंकर ने कहा कि अगर हम हनुमान को देखें तो वे कूटनीति से परे थे, वे मिशन से आगे बढ़े, सीता से संपर्क किया और लंका में भी आग लगा दी।