फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Gandhi Prashant Kishor Met: प्रियंका गांधी से क्यों मिले प्रशांत किशोर? सामने आई बड़ी जानकारी

Tue, 16 Dec 2025 05:13 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Priyanka Gandhi Prashant Kishor Met: बिहार विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त झेलने के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

खबरों के मुताबिक, प्रशांत किशोर ने हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की है और दोनों के बीच लगभग 2 घंटे तक बैठक चली। दोनों नेताओं की इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारो में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। दोनों नेताओं की मुलाकात इसलिए अहम है क्योंकि प्रशांत किशोर के कांग्रेस से पुराने रिश्ते रहे हैं।

वहीं, इस मुलाकात को लेकर संसद में जब पत्रकारों ने प्रियंका गांधी से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा ये कोई न्यूज है? देश में इतनी समस्याएं हैं। इस बीच, कई मीडिया रिपोर्ट में कयास लगाए जा रहे हैं प्रशांत किशोर जल्द ही कांग्रेस के साथ कोई बड़ा समझौता कर सकते हैं। हालांकि, इन अटकलों पर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें