यूपी में आग बरस रही है। अलग अलग इलाकों की बात करें तो यूपी के बांदा में सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं झांसी, वाराणसी, उरई, सुल्तानपुर, और आगरा में भी गर्मी से बुरा हाल रहा। रविवार का दिन दिल्ली में पिछले दो साल का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया।