हाल ही में पाकिस्तान के ही पूर्व एयर मार्शल ने कबूल किया है कि भारत की ब्रह्मोस मिसाइल ने उनके देश में तबाही मचाई। एक टीवी इंटरव्यू में पाकिस्तान के पूर्व एयर मार्शल मसूद अख्तर ने कहा कि 10 मई को भारतीय सेना ने लगातार चार ब्रह्मोस मिसाइलें दागीं। अख्तर के मुताबिक ब्रह्मोस मिसाइल ने ही भोलारी एयरबेस पर तबाही मचाई और AWACS को क्षतिग्रस्त किया।