बरेली में बेखौफ बदमाश मॉर्निंग वॉक पर गए एक बैंक अधिकारी को गोली मारकर फरार हो गए। बैंक ऑफ बड़ौदा के जनरल मैनेजर एस आर सोलंकी सुबह की सैर पर गए थे, तभी सामने से बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उन्हें गोली मार दी, इससे पहले कि सोलंकी कुछ समझ पाते, बदमाश मौके से रफूचक्कर हो गए।