फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन भागवत कब छोड़ेंगे पद, नए आरएसएस प्रमुख के चयन की क्या हैं शर्तें? सरसंघचालक ने बताया

अगला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख कौन होगा.. और किस तरह के व्यक्ति को आरएसएस प्रमुख बनाया जाएगा..? किस योग्यता पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख का चुनाव किया जाएगा..? ब्राह्मण जाति का होगा RSS प्रमुख, क्षत्रिय होगा या फिर किसी और जाति का RSS प्रमुख बनाया जाएगा.. ये सवाल राजनीतिक गलियारों में उठने लगे हैं.. इन्हीं तमाम सवालों के बीच वर्तमान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का बड़ा बयान सामने आया है.. मुंबई में एक कार्यक्रम में पहुंचे मोहन भागवत ने बता दिया है किन शर्तों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख का चयन किया जाएगा.. 

आपको बता दें कि आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आरएसएस प्रमुख कौन बन सकता है, इस बात को लेकर बड़ा बयान दिया। भागवत ने स्पष्ट किया कि संघ का सरसंघचालक किसी जाति का नहीं होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ब्राह्मण, क्षत्रिय या अन्य जाति का होना जरूरी नहीं है, केवल एक शर्त है, जो बने वह हिंदू होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जाति के आधार पर पद का चयन नहीं किया जाता, केवल हिन्दू होने की शर्त जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें