फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर में पीएम मोदी को क्या हुई दिक्कत,सड़कों पर मोदी ने ऐसा क्या देखा?

अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 13 Sep 2025 02:27 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मणिपुर का दौरा किया। दो साल पहले भड़की हिंसा के बाद पीएम मोदी का यह इस पूर्वोत्तर राज्य का पहला दौरा है। उन्होंने मणिपुर के चुराचांदपुर में विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। पीएम मोदी ने मणिपुर के लोगों से वादा करते हुए कहा, 'मैं आपके साथ हूं, भारत सरकार मणिपुर के लोगों के साथ है।' उन्होंने कहा, 'मैं मणिपुर के लोगों के जज्बे को सलाम करता हूं। भारी बारिश के बावजूद आप इतनी बड़ी संख्या में यहां एकत्रित हुए हैं और मैं आपके प्यार और स्नेह के लिए तहे दिल से आभारी हूं। जब मौसम की वजह से मेरा हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका, तो मैंने सड़क मार्ग से यात्रा करने का विकल्प चुना। सड़क किनारे लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर मेरा स्वागत किया। मुझे जो गर्मजोशी और प्यार मिला, उसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। मैं मणिपुर के लोगों के प्रति सम्मानपूर्वक अपना सिर झुकाता हूं।'

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें