11 अगस्त को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं, दिल्ली-NCR में भी मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। दिल्ली में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगस्त के शुरुआती 10 दिनों में दिल्ली में 233.7 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है।