उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 20 से लेकर 22 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ सहित कई जिलों में आज बारिश की संभावना है। वहीं, बिहार के कई जिलों में अगले दो दिनों तक मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन शनिवार और रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भी आज बारिश की उम्मीद है। राज्य में 22 जुलाई से बारिश का क्रम और तेज हो सकता है। पहाड़ी राज्यों में भी आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के कुछ हिस्सों में रविवार को भारी बारिश को देखते 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है। के देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों में भी बारिश की संभावना है।