वायनाड लोकसभा उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे. अब से कुछ देर बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. वायनाड में 13 नवंबर को वोट डाले गए थे. वायनाड से प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की राजनीति पारी शुरू हो रही है. यह पहला मौका है जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ा है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस सीट पर प्रियंका गांधी के खिलाफ नव्या हरिदास (Navya Haridas) को उतारा था.