श्रीनगर में तापमान शून्य से नीचे गिरने पर ठंड का प्रकोप बढ़ गया । गिरते पारे की वजह से वादी में नदियों और झीलों का पानी तक जम गया। वहीं वादी में चल रही शीतलहरों ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है । ठंड का आलम ये है कि सुबह तड़के सड़कों पर जमे कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार भी थमी रही।लोग अब जल्द से जल्द इस ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।