जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के समर्थन वापस लेने के बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस्तीफा दे दिया। एक तरफ बीजेपी ने कश्मीर में बिगड़े हालातों के लिए पीडीपी को जिम्मेदार ठहराया है तो वहीं पीडीपी ने ये कहा कि ये उनके लिए एक चौंकाने वाली बात है। कांग्रेस नेता गुलाब नबी आजाद ने इस सियासी उथल-पुथल पर कहा कि बीजेपी की वजह से ही घाटी में हालत खराब हुए हैं।