डिप्टी सीएम की कुर्सी संभालने के बाद पहली बार इलाहाबाद पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य को कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। मौर्य ने हाईकोर्ट चौराह जाकर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने सबका साथ सबका विकास का भरोसा दिलाया साथ ही यूपी में अपराध पर जल्द अंकुश लगाने की बात कही।