Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक को जबरन पारित कराए जाने वाले कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बयान की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भड़क गए। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि सदन की कार्यवाही के दौरान एक वरिष्ठ सदस्य का ऐसे आक्षेप लगाना सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है। यह संसदीय लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है।