यूपी में पांच चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। मतदान में वोटरों का रुझान लगातार कम होता जा रहा है , पहले और दूसरे चरण में जहां यूपी के मतदाताओं ने खुलकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और मतदान प्रतिशत 65 फीसदी के करीब तक पहुंचा दिया वहीं उसके बाद मतदा प्रतिशत लगातार कम होता जा रहा है। तीसरे चरण में केवल 62 फीसदी वोटरों ने पोलिंग बूथ का रुख किया, चौथे चरण में ये मतदान प्रतिशत गिरकर 61 फीसदी रह गया। पांचवे चरण के सोमवार को हुए मतदान में यूपी के वोटर सेकेंड डिवीजन लायक ही नंबर ला सके।