देश के 15 वें उप-राष्ट्रपति पद लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। दोनों सदनों के 786 सांसद अपना वोट डाल रहे हैं। सबसे पहले प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन पहुंचकर अपना वोट दिया। इसके बाद वैंकेया नायडू, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई सांसदों ने वोट डाला। उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार वैंकेया नायडू और विपक्ष की तरफ से महात्मा गांधी के प्रपौत्र गोपाल कृष्ण गांधी मैदान में हैं।