फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikram Bhatt Arrested: 16 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजे गए विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी, खुलेगा 30 करोड़ का राज!

Tue, 09 Dec 2025 05:04 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Vikram Bhatt Arrested: इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक डॉ. अजय मुर्डिया से 30 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट व उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को सोमवार रात 10 बजे उदयपुर लाया गया था। पुलिस ने भट्ट दंपती को मंगलवार को उदयपुर जिला एवं सत्र न्यायालय की एसीजेएम-4 कोर्ट में पेश कर 7 दिन का रिमांड मांगा, जिस पर कोर्ट ने दोनों ही को 16 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

कोर्ट ने विक्रम भट्ट से पूरे मामले की जानकारी मांगी तो भट्ट ने एक लाइन में जवाब दिया कि मिस अंडरस्टेंडिंग हो गई है। पुलिस अब विक्रम भट्ट व उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट से धोखाधड़ी मामले में दस्तावेजों के आधार पर पूछताछ करेगी। आरोपी भट्ट ने इस मामले को पहले ही जोधपुर हाईकोर्ट में चुनौती दे रखी है। इसकी सुनवाई भी होनी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें