कर्ज ना चुकाने के मामले में भगोड़ा घोषित किए गए कारोबारी विजय माल्या का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। लीजियन नाम के हैकर समूह ने माल्या का ट्विटर अकाउंट हैक करने की जिम्मेदारी ली है । हैकर्स ने माल्या के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से कई आपत्तिजनक ट्वीट पोस्ट किए हैं ।