नवी मुंबई के डे केयर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद यह वीडियो दिल दहलाने वाला है। वीडियो में डे केयर की आया 10 महीने की मासूम बच्ची की पहले हाथ से पिटाई करती है और जब वो रोने लगती है तो आया उसे उठा कर पटक देती है। उसने बच्ची को तब तक मारा जब तक वो बेहोश नहीं हो गई। ये मामला नवी मुंबई के खारघर इलाके का है। फिलहाल पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर प्ले स्कूल की मालिक पूर्णिमा निकम और आया पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।