फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की 'ना' के बाद 'साइकिल' की सवारी करने को तैयार वरुण गांधी?

Fri, 20 Jan 2023 02:01 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से बीजेपी के लोकसभा सांसद वरुण गांधी के कांग्रेस में आने की जबरदस्त चर्चाओं के बीच राहुल गांधी के एक बयान से एक बार सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि राहुल गांधी ने जिस तरीके का बयान वरुण गांधी को लेकर दिया है, उनके कांग्रेस में शामिल होने का चैप्टर तो बिल्कुल बंद नहीं हुआ है। सियासी जानकार मानते हैं कि राहुल गांधी को वरुण गांधी की विचारधारा से दिक्कत है, न कि वरुण गांधी से। ऐसे में यह बात तो बिल्कुल स्पष्ट है कि वरुण गांधी के कांग्रेस में आने का रास्ता फिलहाल बंद नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर सियासी गलियारों में राहुल गांधी के बयान के बाद वरुण की निकटता की चर्चा समाजवादी पार्टी के साथ भी होने लगी है।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें