उत्तर प्रदेश में चल रहे चुनावी महासंग्राम के बीच बीजेपी सांसद वरुण गांधी के बागी बोल सामने आए हैं। इंदौर में एक कार्यक्रम में वरुण गांधी ऐसा जोश में आए कि अपनी ही सरकार के खिलाफ बोलने लगे। वरुण गांधी ने पहले पिछले दो साल के दौरान किसानों की खुदकुशी का जिक्र किया, फिर माल्या के भागने का मुद्दा उठाया और फिर केंद्र सरकार की दुखती रग यानी हैदराबाद के रोहित वेमुला की खुदकुशी का मामला उठा दिया। वरुण गांधी के इन बगावती तेवरों ने सीधे-सीधे बीजेपी आलाकमान को चिंता में डाल दिया है।