2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष के नेता मोदी सरकार पर हमलावर है। विपक्ष के साथ-साथ ही बीजेपी के लोकसभा सांसद वरुण गांधी भी बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर अपनी ही सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट भी इसी मुद्दे को लेकर एक बार फिर से केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा हैं।