क्या 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले वरुण गांधी कांग्रेस या किसी अन्य दल में भी शामिल हो सकते हैं। वरुण गांधी ने कहा कि, वह उन नेताओं की तरह नहीं है, जो चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करते हैं और बाद में मुड़कर नहीं देखते। मैं हिंदू हूं, लेकिन वोट के लिए टोपी लगाकर दूसरे धर्मस्थल पर जाऊं ऐसा नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरीके से एक समाज को डराया जा रहा है, वो भी गलत है।