फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-China TikTok Deal: Trump करेंगे Xi से बात, ये है मामला | Trade War l Tariff l India l Trump l Xi

Fri, 19 Sep 2025 11:49 AM IST
तन्मय बरनवाल वीडियो डेस्क, अमर उजाला

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों ब्रिटेन के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि वे शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी से  एक महत्वपूर्ण विषय को लेकर बातचीत करेंगे। और इसका एक नया प्लान तैयार करेंगे उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच इस मामले में काफी हद तक समझौता के करीब हैं। ट्रंप ने ये बात ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ प्रेव वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रपति शी इसलिए बात करेंगे ताकि इसपर कुछ फाइनल हो सकें।ट्रंप ने जब चीन पर भारी टैरिफ (कर) लगाए थे, तबसे अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव काफी बढ़ गया था. लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप अब इस पूरे मामले में नरमी दिखा रहे हैं यानि साफ तौर पर कहें तो नरम रुख देखने को मिल रहा है। 

खबरों की मानें तो ट्रंप ने जो बयान दिया उसके मुताबिक वह TikTok को अमेरिका में चलने देना चाहते हैं वजह भी सामने आई है उनका मानना है की इसका "वैल्यू ज्यादा है" इसके आगे ट्रंप ने ये भी कहा कि अमेरिका के पास टिकटॉक के ऑपरेशन पर एक रणनीतिक लाभ है। टिकटॉक का बहुत मूल्य है और यह मूल्य अमेरिका के हाथ में है क्योंकि हमें इसे मंजूरी देनी होती है। उन्होंने कहा कि खास तौर पर मेरे पास इसे मंजूरी देने का अधिकार है। ट्रंप ने कहा कि इस डील में शामिल निवेशक दुनिया के सबसे बड़े और अमीर निवेशकों में से हैं और वे अच्छा काम करेंगे। यह डील चीन के साथ मिलकर हो रही है। इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी बताया कि इस डील से अमेरिका को आर्थिक लाभ भी होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका को इस डील के लिए बहुत बड़ा भुगतान मिलेगा, जिसे मैं फी-प्लस कहता हूं, और मैं इसे बेकार नहीं करना चाहता। बरहाल बात सिर्फ TikTok की ही नहीं बल्कि इसके अलावा भी कई व्यापारिक मुद्दे हैं जिन पर ट्रंप और शी चर्चा करेंगे. 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें