फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: यूपी में मानसून मेहरबान, 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Wed, 08 Jul 2026 09:02 AM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मंगलवार को प्रदेश के करीब 50 शहरों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि बुधवार को भी कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 8 जुलाई के लिए गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, संभल, बदायूं, झांसी और ललितपुर समेत 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई तक अच्छी बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि 10 से 13 जुलाई के बीच पूर्वी यूपी और तराई क्षेत्रों में भी भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। लोगों से जलभराव वाले इलाकों, बिजली के खंभों और अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें