बाराबंकी के देवा फतेहपुर मार्ग पर सोमवार रात तेज रफ्तार ट्रक और अमेरिका में हुई भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई थी जबकि दो लोगों ने रात में इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया। कार में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो चुकी है। दो शवों का पोस्टमार्टम लखनऊ में किया जा रहा है जबकि छह शव पोस्टमार्टम हाउस में रखे गए हैं, जिनका पोस्टमार्टम शुरू किया गया।
पुलिस के मुताबिक फतेहपुर कस्बे के भाजपा नेता गिरधर गोपाल की बिना नंबर की नई अर्टिगा कार लेकर कस्बे के ही मौलवीगंज निवासी प्रदीप रस्तोगी (55) अपने परिवार के साथ कानपुर के बिठूर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शाम को लौटते समय जैसे ही उनकी कार कल्याणी नदी पुल के करीब पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर लगी।