गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बीजेपी ऑफिस में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी, बीएसपी को जमकर घेरा। उन्होंने कहा यूपी ने एसपी, बीएसपी के साथ ही बीजेपी का भी काम देखा है। सारी सरकारों के गवर्नेंस की तुलना करें तो बीजेपी ने बेहतर काम किया है। इस बीच राजनाथ सिंह पीएम के रेनकोट वाले बयान पर सफाई देते भी दिखे। उन्होंने कहा, पीएम ने किसी की अवमानना नहीं की है, हम पूर्व के सभी प्रधानमंत्रियों की इज्जत करते हैं।