सहारनपुर मे आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष इमरान मसूद ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर जमकर निशाना साधा। इसी दौरान अपने नेता की लाजवाब बातों पर खुश होकर एक समर्थक ने नेता जी पर पैसे लुटाए। इस पर इमरान मसूद भड़क गए और डांट कर बेचारे समर्थक को नीचे बैठा दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।