आगरा जिले में 343 केंद्रों पर गुरुवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गयीं। पहले दिन दोनों ही कक्षाओं की हिन्दी विषय की परीक्षा हुई। आगरा जिले में हाईस्कूल में करीब 81000 और इंटर में करीब 65000 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। बोर्ड परीक्षा में चोरी का मामला भी सामने आया है। शहर के शांति देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, किरावली में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ प्रदीप कुमार ने इंटर के परीक्षार्थी की तलाशी ली। तलाशी में पैंट से नकल की कई पर्चियां मिली।