भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बंद कमरे में अहम बैठक की। इस दौरान राजदूतों ने दोनों देश से संयम बरतने और बातचीत करने की अपील की। पाकिस्तान वर्तमान में शक्तिशाली परिषद का एक अस्थायी सदस्य है। उसने ही परमाणु-सशस्त्र पड़ोसियों के बीच स्थिति पर बंद कमरे में विचार-विमर्श का अनुरोध किया था।